फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kunjwal will sit on a twenty-four-hour fast from tomorrow against the state government

कुंजवाल प्रदेश सरकार के खिलाफ कल से बैठेंगे चौबीस घंटे के उपवास पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kunjwal will sit on a twenty-four-hour fast from tomorrow against the state government
Kunjwal will sit on a twenty-four-hour fast from tomorrow against the state government
अल्मोड़ा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार पर जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। लमगड़ा डिग्री कॉलेज और तहसील भवन का निर्माण शुरू नहीं होने से नाराज कुंजवाल ने 22 फरवरी से रामलीला मैदान लमगड़ा में प्रदेश सरकार के खिलाफ चौबीस घंटे उपवास पर बैठने का एलान किया है।
विज्ञापन

कुंजवाल ने कहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने लमगड़ा में डिग्री कॉलेज और तहसील की स्वीकृति देकर दोनों संस्थानों का किराए के भवनों में संचालन प्रारंभ करवाया। तब जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन निर्माण नहीं हो पाया था। लगभग एक साल पहले ग्रामीणों के सहयोग से महाविद्यालय और तहसील भवन के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है। भूमि विभाग के नाम हस्तांतरित भी हो गई है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भवनों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने को लेकर ज्ञापन भेजा गया था और इसके लिए सरकार को एक माह का समय भी दिया गया था। ज्ञापन में समस्याओं के समाधान को लेकर फरवरी में उपवास पर बैठने की भी चेतावनी दी गई थी, पर सरकार से इस संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा है कि सरकार की उपेक्षा के खिलाफ वह 22 फरवरी को सुबह दस बजे से रामलीला मैदान लमगड़ा में चौबीस घंटे के लिए उपवास पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह असफल’
अल्मोड़ा। कांग्रेस की लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नाटाडोल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई बढ़ने से जनता परेशान है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह असफल साबित हुई है।

मुख्य अतिथि विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। महंगाई कम करने के नाम पर भाजपा सत्ता में आई, लेकिन भाजपा की कुनीतियों से देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। गरीब जनता परेशान है। कोरोना काल में कई लोगों का रोजगार छिन गया है, लेकिन डबल इंजन की सरकार को जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं रह गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। अध्यक्षता जीवन चंद्र और संचालन रमेश मेलकानी ने किया। ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पूरन बिपष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष राजेंद्र बेलवाल, कमल बिष्ट, विनीत बोरा, कुंदन कुंजवाल, बची राम, नरेंद्र प्रसाद, रमेश बिष्ट, जगदीश राम, जगदीश नैनवाल, वीरेंद्र नयाल, त्रिलोक सिंह, कृष्ण चंद्र आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed