{"_id":"57cf133b4f1c1bb03031936b","slug":"kunjwal-the-nanda-devi-fair-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजवाल ने किया नंदादेवी मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजवाल ने किया नंदादेवी मेले का शुभारंभ
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुंजवाल ने किया नंदादेवी मेले का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और परंपरा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण हैं। अल्मोड़ा का ऐतिहासिक नंदादेवी मेला पूरे देश में प्रसिद्ध है। श्री कुंजवाल अल्मोड़ा नंदादेवी मेले का उद्घाटन कर रहे थे।
विज्ञापन
कुंजवाल ने कहा कि संस्कृति के संवाहक मेलों और परंपराओं को समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की अपनी अलग पहचान है। अतिविशिष्ट अतिथि चंद वंशज नैनीताल के पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
अध्यक्षता नंदादेवी मंदिर और मेला समिति के अध्यक्ष शिरीष पांडे ने और संचालन मनोज वर्मा ने किया। मुख्य संयोजक दिनेश गोयल, एलके पंत, मनोज सनवाल, तारा जोशी, अनूप साह, हरीश बिष्ट, अतुल अग्रवाल, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे। मेले के उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इससे पहले नंदादेवी मंदिर में प्रात: गणेश पूजन और जागर आदि कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ड्योड़ीपोखर स्थित जगदंबा मंदिर में मंगलवार को राजपुरोहित नागेश चंद्र पंत ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर कौसानी के समीप स्थित ग्राम पंचायत छानी से आए जगरियों कालू राम, दीवान राम, हीरा राम, मदन राम, रमेश राम ने डयोड़ीपोखर मंदिर में हुड़के की थाप पर मां नंदा-सुनंदा की जागर गई।
इससे पहले राजपुरोहित नागेश चंद्र पंत ने पांचों जगरियों की आरती उतारी और मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर दिनेश चंद्र पंत, हरीश चंद्र पंत, आदित्य पंत, विनोद कुमार पांडे, चंद्रेश पंत आदि मौजूद थे।
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेला मंगलवार से शुरू हो गया है। नगर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया और कुमाऊंनी संस्कृति की झलक पेश की। पारंपरिक परिधानों में सजे स्कूली बच्चे सांस्कृतिक जुलूस में नंदा-सुनंदा की झांकी लेकर मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
नगर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं के दल जीजीआईसी के पास ड्योड़ीपोखर मंदिर में एकत्र हुए। सांस्कृतिक जुलूस का उद्घाटन विधायक मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि मेले उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण में सहायक हैं। प्रदेश सरकार पारंपरिक मेलों को भव्य रूप देने के लिए प्रयासरत है।
ड्योड़ीपोखर से शुरू हुआ सांस्कृतिक जुलूस मालरोड, पल्टन बाजार, मुख्य बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के आगे-आगे छोलिया नृतक दल गीत गाते और नृत्य करते हुए चल रहा था। आकर्षक परिधानों में सजे स्कूली बच्चे मां नंदा-सुनंदा की झांकी को लेकर गीत गाते, नाचते हुए चल रहे थे।
लोगों ने बच्चों के लिए जलपान की भी व्यवस्था कर रखी थी। सांस्कृतिक जुलूस में अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, एडम्स, कूर्मांचल एकेडमी, ग्रीन फील्ड, सेंट पॉल, महर्षि विद्या मंदिर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं, नंदादेवी मेला समिति के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, ललित साह, कैलाश गुरुरानी, दीप लाल साह समेत कई लोगों ने भाग लिया।
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक जुलूस और नंदादेवी मंदिर प्रांगण में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अल्मोड़ा इंटर कॉलेज ने प्रथम, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल ने द्वितीय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अव्वल रहे बच्चों को मंदिर समिति के किशन गुरुरानी, धन सिंह मेहता, मनोज सनवाल, एलके पंत, प्रीति बिष्ट ने पुरस्कार बांटे। संचालन तारा चंद्र जोशी, मनोज वर्मा ने किया। कार्यक्रम गीता मेहरा की ओर से हुआ। सांस्कृतिक जुलूस और प्रतियोगिता की निर्णायक रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, विमला बोरा, लता पांडे थीं।