{"_id":"d80280c33c9503ad86c8cd82212fc9e4","slug":"kunjwal-heard-in-the-devithl-jnsmsyaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजवाल ने देवीथल में सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजवाल ने देवीथल में सुनीं जनसमस्याएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी देवीथल में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र के विधायक, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोनिवि, स्वजल, शिक्षा, पेयजल स्वास्थ्य, पूर्ति विभाग की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए काम में सुधार लाने के निर्देश दिए।
कुंजवाल ने कहा कि सरकार ने जनकल्याण की कई योजनाएं और कई विकास कार्य मंजूर किए हैं। अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी जन शिकायतों को टालने की बजाए मौके पर ही उनके निस्तारण की प्रवृति अपनाएं। लोगों ने लो-वोल्टेज, सड़क, शिक्षा, पेयजल आदि विभागों से संबंधित शिकायतें रखी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों से समस्याओं का प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में 10 स्थायी निवास, दो जाति, 12 विकलांग प्रमाणपत्र जारी किए गए।
25 लोगों के आधार कार्ड तैयार किए गए। वृद्धावस्था, किसान पेंशन के चार-चार, विधवा पेंशन के आठ आवेदन स्वीकृत किए। शिविर में सीडीओ डा. अहमद इकबाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, ब्लॉक प्रमुख कमला आर्या, एसडीएम अनिल चन्याल, बीडीओ जगजीवन राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, देवेंद्र धौनी, दीवान सतवाल, राजेंद्र फर्त्याल, महेंद्र बिष्ट, रवींद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने जीआईसी देवीथल में 71.30 लाख की लागत से बनने वाले भवनों को शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने सालम सांस्कृतिक समिति के दो दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ किया। कुंजवाल ने देवीथल में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए मंजूर किए।