फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaoni releases Ramlila in Pali Naduli

पाली नदुली में कुमाऊंनी रामलीला जारी

Thu, 22 Feb 2018 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 22 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Kumaoni releases Ramlila in Pali Naduli
कुमाऊंनी रामलीला का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

पाली नदुली में कुमाऊंनी रामलीला में तीसरे दिन सूर्पणखा के ठुमकों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सूर्पणखा का किरदार निभाने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी धर्मेंद्र अधिकारी के अभिनय ने जमकर तालियां बटोरी। तुम जास ब्यौला ना मेरि जेसि ब्योली, भगवानल बणाई के भली जोड़ी संवाद ने समा बांध दिया। रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन


पाली नदुली गांव इन दिनों कुमाऊंनी रामलीला के आयोजन से सराबोर है। सिलोर सांस्कृतिक समिति की ओर से यहां पांच दिनी कुमाऊंनी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला के सारे संवाद कुमाऊंनी में हैं। कलाकार भी कुमाऊंनी भाषा में जानदार संवाद प्रस्तुत कर रहे हैं। रामलीला के लिए कलाकारों ने लंबे समय तक प्रशिक्षण लिया हुआ है। अपराह्न शुरू हो रही इस रामलीला को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन


तीसरे दिन सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध और सीता हरण के दृश्यों का मंचन किया गया। सूर्पणखा राम-लक्ष्मण को रिझाने के लिए जैसे ही मंच पर पहुंची, तो दर्शकों ने उसका जमकर उत्साहवर्धन किया। लक्ष्मण को रिझाते हुए सूर्पणखा कहती है कि तुम जास ब्यौला ना मेरि जेसि ब्योली, ब्यौला बणि बेरा तुमा ब्योली मैं बणाओ संवाद प्रस्तुत करती है। इस दौरान सूर्पणखा ने जमकर लटके झटके भी लगाए। राम की भूमिका नरेंद्र सिंह रावत, मंथरा की भूमिका गोपाल दत्त तिवारी, दशरथ की भूमिका गिरीश पपने, रावण की भूमिका पंचम सिंह, कैकई की भूमिका नवीन सिंह, लक्ष्मण दीपक बिष्ट और सीता की भूमिका नवीन चंद्र पपने निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed