फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaoni Calture in Ranikhet

महिला परिधान रूपसज्जा प्रतियोगिता में कमला और जया ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kumaoni Calture in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नंदा देवी महोत्सव के तहत आयोजित ऑनलाइन महिला परिधान एवं रूपसज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें कमला और जया जीतीं।
विज्ञापन

इस बार कोविड 19 के कारण नंदादेवी महोत्सव के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाए थे। इससे बच्चों में मायूसी थी। इसीलिए पहली बार ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराईं गईं। इसमें बच्चों से लेकर महिलाओं के बीच तमाम तरह की प्रतियोगिताएं हुईं। महिला परिधान एवं रूपसज्जा प्रतियोगिता की प्रतिभागी महिलाओं ने कुमाऊंनी पारंपरिक वेशभूषा में सजधजकर वीडियो शेयर कर कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण का संदेश दिया था। आयोजक विमल सती ने बताया कि 21 से 40 वर्षीय आयु वर्ग में पहले वर्ग में कमला जोशी पहले, रिया पंत दूसरे, रिया बिष्ट मनराल तीसरे स्थान पर रहीं। नीलम पांडे और हिमानी अधिकारी को विशेष पुरस्कार मिला, जबकि 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जया पांडे ने पहला, माया नैनवाल ने दूसरा, दर्शना साह ने तीसरा स्थान पाया। 60 वर्षीय नीमा बिनवाल को विशेष पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed