{"_id":"59174f684f1c1b1d688532fe","slug":"kumaon-regiment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड्समैन पद की दौड़ में 330 में से मात्र 37 युवक पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड्समैन पद की दौड़ में 330 में से मात्र 37 युवक पास
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 14 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
kumaon regiment
- फोटो : AmarUjala
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वाटर कोटा भर्ती रैली संपन्न हो गई। तीसरे दिन ट्रेड्समैन पदों के लिए विभिन्न राज्यों से आए युवकों ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन
ट्रेड्स मैन पद के लिए सुबह सोमनाथ मैदान में 741 युवक पहुंचे, जिनमें से 330 युवकों ने दौड़ लगाई, कुल 37 युवक पास हुए। दौड़ में सफल युवकों की नाप-जोख और प्रपत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन
रैली में सफल युवकों का इसी माह के अंतिम सप्ताह में मेडिकल परीक्षण होगा। इस अवसर पर भर्ती अधिकारी जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल समर राघव, ले. कर्नल एमके सिंह, कैप्टन दीपक जोशी, सूमे जगदीश चंद्र सहित तमाम सैन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन