फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Krishna ran fastest in ten km race

दस किमी की दौड़ में कृष्णा दौड़ी सबसे तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Krishna ran fastest in ten km race
खिलाड़ियों का परिचय लेते अतिथि। - फोटो : ALMORA
दस किमी की दौड़ में कृष्णा दौड़ी सबसे तेज
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। विकासखंड लमगड़ा के स्वामी विवेकानंद मिनी स्टेडियम छड़ौजा में हुई विकासखंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसके तहत हुई दस किमी की दौड़ में कृष्णा ने बाजी मारी। समापन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
सब जूनियर वर्ग की दस किमी दौड़ में कृष्णा आर्या , 200 मीटर दौड़ में विजय चौहान, दीपेश अधिकारी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की सौ मी. दौड़ में किरन अधिकारी, 200 मीटर में चंद्रा अधिकारी, लंबी कूद में सरोज बिष्ट प्रथम रहे। जूनियर वर्ग में सौ मीटर दौड़ में संजय बिष्ट , 400 मीटर में धीरेंद्र साही, 800 मीटर दौड़ और 1500 मीटर में दीपक अधिकारी, गोला फेंक में विजय सनवाल प्रथम रहे। सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में नवीन आर्या, दो सौ मीटर में वीरेंद्र कुमार, 400 मीटर में प्रमोद कुमार, 800 मीटर में पवन सिंह, 1500 तथा तीन हजार मीटर में पवन सिंह महरा प्रथम रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में विनीता बोरा, 200 मी. में अंजलि बिष्ट, 400 मी. में दीक्षा आर्या, गोला फेंक में गीता मेहरा प्रथम रहे। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश रावत ने प्रतिभाग कर रहे छात्रों के जलपान के लिए 2100 रुपये की नगद धनराशि दी। संयोजक त्रिभुवन कुमार ने आभार जताया। संचालन नीरज बिष्ट ने किया। इस दौरान जेएस धामी, कमल किशोर, डॉ. नमिता पांडे, दिनेश मर्तोलिया, सपना सिंह, डॉ. राजेश वर्मा, विनोद कुमार, अनिल कुमार साह, एलडी शर्मा, संदीप चौधरी, महेश भंडारी, कमलेश जोशी, राजू, राकेश चंद्र, आरके जोशी, सुधा भट्ट, चंदन सिंह, संजय दानी, दीपा वोहरा, कला भट्ट, अभिषेक कुमार, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 25एएलएम15पी- खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed