फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   KRC

शहीद मेजर सती के परिजनों को केआरसी की मदद

Sun, 20 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 20 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
KRC
केआरसी रानीखेत - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। तंगहाली में गुजर कर रहे चौबटिया के सिटजर तोक निवासी शौर्य चक्र प्राप्त शहीद मेजर महेश चंद्र सती के परिजनों को कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र ने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत कुमार भुइयां की ओर से यह चेक कर्नल नंदा ने सिटजर गांव जाकर शहीद के पिता दयाकिशन सती को सौंपा। शहीद के परिजनों की खबर को अमर उजाला ने बीते माह चार मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन


अमर उजाला ने चार फरवरी को शहीद के गांव में बिजली है न पानी, मुफलिसी में दिन काट रहे हैं शहीद के परिजन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अब कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र ने खबर का संज्ञान लेते हुए शहीद के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत कुमार भुइयां ने कहा कि पूर्व सैनिक और शहीदों के परिजन देश का गौरव हैं, इनकी हर हाल में सहायता की जानी चाहिए, भविष्य में भी  इस तरह के प्रयास होंगे। उनकी ओर से कर्नल नंदा ने गांव जाकर शहीद के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा। शहीद के पिता दयाकिशन सती सहित उनके तमाम परिजनों ने केआरसी का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed