{"_id":"579661444f1c1b2e6421e629","slug":"krc-parade-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश सेवा की शपथ लेकर 174 रिक्रूट सेना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सेवा की शपथ लेकर 174 रिक्रूट सेना में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
केआरसी रानीखेत में परेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा की स्वरलहरियों के बीच केआरसी के 174 रिक्रूट थल सेना का अंग बन गए। रिक्रूटों को धर्मगुरु ने देश सेवा की कसम दिलाई। मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने जवानों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली और हर कीमत पर देश सेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सेना के सोमनाथ मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 174 रिक्रूटों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई। धर्मगुरु पं. सूबेदार प्रकाश चंद्रा ने राष्ट्रीय ध्वज और गीता को साक्षी मानकर शपथ दिलाई। जवानों ने भव्य मार्च पास्ट और परेड निकाली। निरीक्षण के बाद जवानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने कहा कि देश सेवा के लिए सेना उचित माध्यम है।
विज्ञापन
जवानों ने सेना में आकर सही मार्ग चुना है। देश की आन-बान और शान के लिए जरूरत पड़ने पर सर्वस्व न्योछावर करने का आह्वान किया। एडम कमांडेंट कर्नल एसएस श्रीवास्तव, सेना मेडल कर्नल तुषार जोशी, शौर्य चक्र कर्नल नीरज सूद, लेफ्टिनेंट कर्नल टीपी शर्मा, जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल जी राम मोहन, ले. कर्नल टीपी शर्मा सहित तमाम अतिथियों ने रिक्रूटों के परिजनों को गौरव मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन