फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kotbhramari Mela Cancelled

कोट भ्रामरी मंदिर में इसबार नहीं होगा नंदाष्टमी का मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Kotbhramari Mela Cancelled
नंदाष्टमी के दिन अनुष्ठान तैयारियों का जायजा लेते कोट भ्रामरी मेला कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी मेला कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें नंदाष्टमी पर मेले का आयोजन न करने का निर्णय लिया गया। मेला परिसर में दुकान लगाने वाले व्यापारियों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि सभी भक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इस बार जखेड़ा के 30 परिहार वंशज अपने गांव से पूजा लेकर पहुंचेंगे। सप्तमी के दिन चंद लोग मवई गांव से कदली वृक्ष लाएंगे। प्रशासन मेला परिसर में बेरिकेटिंग लगाएगा। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि नंदा के गहने लाने राजस्व पुलिस भगरतोला गांव जाएगी। मंदिर परिसर में पुजारी सहित मात्र 50 लोगों को जाने की अनुमति होगी। मंदिर में जागरण भी नहीं होगा। बैठक में तहसीलदार नवाजिश खलीक, थानाध्यक्ष पंकज जोशी, पटवारी तारा देवी, मेला कमेटी के सचिव हरीश रावत, मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत भंडारी, मंगल राणा, प्रकाश आर्या, ईश्वर परिहार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed