{"_id":"58f0ff8c4f1c1bbc4ccf5466","slug":"kosi-truck-crushes-woman-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकटवर्ती कोसी कस्बे में शुक्रवार की देर रात एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला आईटीबीपी जवान की पत्नी थी। लोगों ने महिला को कुचलकर भाग रहे ट्रक को रोक लिया है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय की पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी के जवान शेख बकुल अपनी पत्नी मलेका बेगम निवासी पश्चिमी बंगाल के साथ कोसी कस्बे के एटीएम से पैसे निकालकर कमरे की तरफ लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय बिटिया भी थी। इस बीच रानीखेत की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने मलेका बेगम को टक्कर मार दी। जिससे मलेका बेगम सड़क पर ही गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से मलेका बेगम को देर रात बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को टक्कर मारने के बाद ट्रक अल्मोड़ा की तरफ निकल गया, लेकिन कुछ लोगों ने बाइक से पीछा कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
हालांकि पकड़े गए ट्रक चालक का कहना है कि उसने महिला को टक्कर नहीं मारी। सूचना के बाद आईटीबीपी के कई जवान मौके पर पहुंच गए। अल्मोड़ा के कोतवाल उत्तम सिंह बेस अस्पताल पहुंचे, उन्होंने मृतका की पत्नी से पूछताछ की। पुलिस की टीम कोसी के लिए रवाना हो गई है। राजस्व पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन