{"_id":"69fa19dbb2270a2ac30758bf","slug":"kosi-barrage-will-be-beautified-with-rs-80-lakh-almora-news-c-232-1-alm1002-142987-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 80 लाख रुपये से कोसी बैराज का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 80 लाख रुपये से कोसी बैराज का होगा सौंदर्यीकरण
Tue, 05 May 2026 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 05 May 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी बैराज को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। पर्यटन विभाग की पहल पर 80 लाख रुपये से बैराज में पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। योजना को अस्तित्व में लाने के लिए शासन से विभाग को राशि भी अवमुक्त हो चुकी है। इस पहल से जिले में पर्यटन कारोबार को नए पंख लगेंगे।
जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर स्थित कोसी बैराज पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पर्यटकों को लुभाने के लिए अब पर्यटन विभाग ने बैराज को ओर भी आकर्षक बनाने की योजना बनाई है। योजना के तहत कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग (आरईएस) बैराज के समीप मुख्य द्वार और सड़क से पर्यटकों की आवाजाही के लिए पैदल रास्ते का निर्माण करेगा। इसके साथ यहां स्थित पार्क में पर्यटकों के बैठने के पर्याप्त व्यवस्था, सोलर लाइट सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे ताकि पर्यटक पार्क पर बैठक कर पहाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय बिता सकें। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बैराज को जोड़ने वाली सड़क किनारे पैरापिट का निर्माण करेगा। यहां पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार होगा तो पर्यटन कारोपार को भी गति मिलेगी।
युवाओं के लिए रोजगार खुलेंगे द्वार
योजना के धरातल में उतरने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से गाइड, दुकानों और स्वरोजगार के विकल्प पैदा होंगे। युवा होम स्टे, रेस्टोरेंट संचालित कर स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। इससे एक ओर स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी वहीं पलायन पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
कोट
- कोसी बैराज में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यहां सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट अमुक्त हो चुका है। जल्द कार्यदायी संस्था आरईएस निर्माण कार्य शुरू करेगा - - प्रकाश सिंह खत्री, उपनिदेशक पर्यटन विभाग अल्मोड़ा