फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Koshyari specializes in direction, production, did the work of connecting me with Modi: Vijay Bahuguna

कोश्यारी हैं डायरेक्शन, प्रोडक्शन में माहिर, मुझे भी मोदी से जोड़ने का किया काम : विजय बहुगुणा

Tue, 25 Apr 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Koshyari specializes in direction, production, did the work of connecting me with Modi: Vijay Bahuguna
सीएम पुष्कर सिंह धामी का फूलमाला से स्वागत करते कार्यकर्ता।। संवाद
- पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर छाए रहे कोश्यारी। कहा कांग्रेस में है गड़बड़, कई विधायक जुड़ना चाहते हैं भाजपा से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। कोश्यारी डायरेक्शन, प्रोडक्शन में माहिर हैं। मुझे भी मोदी से जोड़ने का काम इन्होंने ही किया, यह कहा पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने। भले ही अल्मोड़ा में पूर्व सीएम स्व. विजय बहुगुणा की जयंती के लिए सीएम सहित कई नेता जुटे। लेकिन पूरे कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल छाए रहे।
पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर हुए कार्यक्रम में उनके पुत्र पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने खुद को कांग्रेस का दामन छोड़भाजपा में आने के पीछे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका बताई। उन्होंने कोश्यारी को राजनीति उलटफेर का कद्दावर साबित कर कहा कि उन्हें मोदी से जोड़ने वाले कोश्यारी ही हैं। वह डायरेक्टर, प्रोडक्शन में माहिर हैं। उनके इस तरह के बोल राजनीतिक गलियारों में खूब गूंज रहे हैं। वहीं पूर्व राज्यापाल कोश्यारी ने भी इसी बहाने कांंग्रेस पर हमला बोलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कहा कि कांग्रेस में गड़बड़ है। यही कारण है कि कई कांंग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल हुए। कुछ शेष बचे हैं जो भाजपा में शामिल होने की सोच रहे हैं। वहीं अन्य नेताओं ने भी उनके खूब गुणगान किए। ऐसे में सक्रिय राजनीति से किनारा करने की बात कर चुके भगत सिंह कोश्यारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल फिर से गर्म हो गया है।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मंच पर नजर आए भाजपाई और कांग्रेसी
अल्मोड़ा। स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर भाजपाई और कांग्रेसी एक मंच पर नजर आए। सर्किट हाउस हो या एचएनबी स्टेडियम दोनों जगह कांग्रेस जिले के सभी कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी नजर आई। सर्किट हाउस में अल्मोड़ा से कांंग्रेस विधायक मनोज तिवारी और द्वाराहाट से मदन बिष्ट सीएम के साथ लंबी मंत्रणा करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed