फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Konark Shah of Almora became the managing director of Cadillac Europe

कैडिलेक यूरोप के मैनेजिंग डायरेक्टर बने अल्मोड़ा के कोनार्क शाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Konark Shah of Almora became the managing director of Cadillac Europe
कोनार्क शाह - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के थाना बाजार निवासी कोनार्क शाह प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी कैडिलेक यूरोप के मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए हैं। उन्होंने 40 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल करके अल्मोड़ा को गौरवान्वित किया है। कोनार्क जाने-माने फोटोग्राफर पद्मश्री अनूप साह के दामाद हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से अल्मोड़ा के थाना बाजार निवासी केसी साह के पुत्र कोनार्क की पढ़ाई दिल्ली में हुई। सेंट स्टीफन से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने एमबीए किया और 2004 में जनरल मोटर्स ज्वाइन किया। शाह को रणनीतिक योजना बनाने और विविध बाजारों और क्षेत्रों में व्यवसाय विकसित करने में महारत हासिल है।
विज्ञापन

कोनार्क अपनी नई भूमिका में कैडिलेक और शेवरले कारों के यूरोपीय मार्केट को संभालेंगे। उन्होंने भारत, चीन, यूरोप और अमेरिका में क्षेत्रीय और स्थानीय बिक्री और विपणन भूमिकाओं में काम किया है, जिसमें शेवरले ग्लोबल ब्रांड भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोनार्क ने ऑपरेशंस जीएमआईओ स्ट्रेटेजिक मार्केट्स के निदेशक के रूप में अल्पकालिक व्यापार प्रदर्शन में सुधार करने, नए-नए बाजार रणनीतियों को विकसित करने और क्षेत्रीय बिक्री योजना और पूर्वानुमान का अनुकूलन करने के लिए जीएम इंटरनेशनल बाजारों में काम किया है। कोनार्क शाह के पिता केसी साह आईबी में उपनिदेशक रहे और उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है। अल्मोड़ा में कोनार्क के चाचा अनिल शाह का परिवार रहता है। अनिल शाह शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed