फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Koina and Nabya win in fancy dress competition

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कोइना और नब्या ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Koina and Nabya win in fancy dress competition
अल्मोड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीण इलाकों में भी कई कार्यक्रम हुए। आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमेश्वर ने जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों की ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की । प्रतियोगिता में कोइना पांडे और नब्या बिष्ट प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्री प्राइमरी और प्राइमरी वर्ग की ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कक्षा दो की कोइना पांडे और कक्षा तीन की नब्या बिष्ट ने पहला स्थान पाया। यूकेजी के रुद्राक्ष बिष्ट, कक्षा एक की संध्या बिष्ट, कक्षा तीन के करन मिश्रा ने द्वितीय स्थान, एलकेजी के भव्य रौतेला, कक्षा दो के अंशुमन जोशी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक गोपाल बिष्ट, प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने बच्चों के प्रदर्शन को सराहा। स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन प्रतियोगिता कराने में सहयोग दिया। उधर ग्राम पंचायत अर्जुनराठ में भी बच्चों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम पेश किए। पनुवानौला में भी बच्चे कृष्ण और राधा का वेश धारण कर आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed