फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Know the situation of disaster damage and rehabilitation

आपदा से हुए नुकसान और पुनर्वास की स्थिति जानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Know the situation of disaster damage and rehabilitation
चौखुटिया के खीड़ा गांव में ह्यूमन राइट ला नेटवर्क के दल को आपबीती बताती आपदा प्रभावित महिला। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ह्यूमन राइट ला नेटवर्क के अध्ययन दल ने खीड़ा चौखुटिया में दो जून को आयी आपदा से हुए नुकसान और पुनर्वास की स्थिति जानने के लिए भ्रमण किया। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि रीवर ट्रेनिंग के नाम पर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेता बजरी बोल्डर हटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और नियमों को ताक में रखकर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हुआ है। जो कि नियम विरुद्ध है। दल ने सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ह्यूमन राइट ला नेटवर्क के दल में सामाजिक कार्यकर्ता टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई से रिसर्चर जया सिंह, अभिलाषा बंधु, उच्च न्यायालय नैनीताल की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी शामिल थे। अध्ययन दल ने आपदा के बाद घरों, खेतों में पड़े मलबे का निस्तारण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों, राजस्व और पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता की और तथ्यों का संकलन किया। साथ ही जिला प्रशासन और आपदा अधिकारी से भी पक्ष जाना।
विज्ञापन

अध्ययन दल ने बताया कि रीवर ट्रेनिंग के नाम पर नदी से मलबा हटाने के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और नियमों का पालन नहीं किया गया है। प्रभावित क्षेत्र से कुल कितना रेता, बजरी बोल्डर हटाया गया। इसके लिए नियमानुसार सीसीटीवी नहीं लगाए गए, जो बड़ी अनियमितता है। दल के सदस्यों ने कहा कि सरकार की आपदा राहत की नीतियों में कमी के कारण आपदा प्रभावित लोगों को जरूरत के मुताबिक राहत नहीं मिली। जिसके लिए नियमों में परिवर्तन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनिंग के नाम पर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों द्वारा गड़बड़ियों की जांच के लिए ज्ञापन पूर्व में जिला प्रशासन को भी दिया गया है। पर प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दल के सदस्यों का कहना है कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि नियमों को ताक में रखकर किए गए प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की सही तस्वीर सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed