फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kivi Farming in Almora

कीवी उत्पादन से बढ़ेगी जिले के किसानों की आय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Kivi Farming in Almora
राजकीय प्रजनन उद्यान भैसोड़ी में कीवी मदर प्लांट ब्लाक का निरीक्षण करते मुख्य उद्यान अधिकारी टी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग जिले में कीवी उत्पादन को बढ़ावा देगा। राजकीय प्रजनन उद्यान भैसोड़ी (ताकुला) में विभाग कीवी के पौधों का मदर ब्लॉक तैयार कर रहा है। नर्सरी तैयार होने के बाद कीवी के पौधे विभाग किसानों को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्र की जलवायु कीवी उत्पादन के लिए उपयुक्त है। जिले के कुछ क्षेत्रों में गिने चुने किसान ही कीवी के उत्पादन से जुड़े हैं। कीवी की पर्वतीय समेत मैदानी क्षेत्रों में अच्छी मांग है। दो सौ रुपये प्रति किलो की दर से कीवी का बाजार मूल्य जाता है। उद्यान विभाग अब किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें कीवी उत्पादन से जोड़ेगा। नेशनल पादप अनुसंधान ब्यूरो भवाली में कीवी का मदर प्लांट ब्लॉक स्थापित है। उद्यान विभाग वहां से मदर प्लांट लाकर भैसोड़ी उद्यान में कीवी मदर प्लांट का ब्लॉक तैयार कर रहा है। इस उद्यान में स्थापित किए गए ब्लॉक में विभाग ने कीवी के मदर प्लांट लगाए हैं। डीएचओ टीएन पांडे ने बताया कि भैसोड़ी उद्यान में कीवी के पौधे तैयार कर किसानों को बांटे जाएंगे। बाजार में कीवी की अच्छी खपत है। इसका अच्छा मूल्य भी मिलता है। कीवी का पौधा पांच साल में फल देने लगता है। कीवी उत्पादन से जुड़कर किसान अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed