{"_id":"5867e9134f1c1b7675eee9e3","slug":"kirket-leopard-unleashes-terror-in-chapd","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिरखेत, चापड़ क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिरखेत, चापड़ क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र में तेंदुए का जबरदस्त आतंक चल रहा है। चिलियानौला के बधाण खिरखेत तथा चापड़ और पातली क्षेत्र में दिन दहाड़े तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। दोनों स्थानों पर तेंदुए ने अब तक आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को निवाला बना लिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और क्षेत्र में पिंजड़ा लगवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि खिरखेत से बधाण के बीच लंबे समय से तेंदुआ सक्रिय है। शुक्रवार को तेंदुए ने नवीन जोशी की सिंधी प्रजाति की गाय को निवाला बना लिया। बाद में दो बछियाओं पर भी हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर चापड़ क्षेत्र में भी तेंदुआ दिन दहाड़े सक्रिय है। यहां पिछले दिनों तेंदुए ने जीवन सिंह की पांच बकरियों और एक गाय को भी निवाला बना लिया।
वन सरपंच दीपक जोशी, बालम सिंह, श्याम सिंह, मदन राणा, दीवान सिंह का कहना है कि तेंदुए की डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। महिलाओं को पानी भरने में परेशानी हो रही है। इधर, वन क्षेत्राधिकारी दीवानी राम ने बताया कि उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। पिंजड़ा के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जाएगी।