फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Khol de mata khol bhawani dharam kiwada ...

खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Khol de mata khol bhawani dharam kiwada ...
अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कला? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से मां नंदादेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि होली आपसी सौहार्द और मिलन का पर्व है। मिलजुल कर समाज के विकास का कार्य करना होगा। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए बुराइयों का त्याग कर अच्छाईयों को अपनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, मनोज वर्मा, दीप डांगी ने सभी को होली की बधाई दी। इस मौके पर जौहार कालोनी खत्याड़ी, मां इंद्रा दुर्गा शक्ति, इंदिरा कालोनी, जाखनदेवी मल्ला गल्ली, रैलापाली, सरसों की महिला होली टीमों ने कार्यक्रम पेश किए। सरसों गांव की महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा.., मां इंद्रा दुर्गा शक्ति टीम की महिलाओं ने ऋतु एगै चैतै की.., बाड़ेछीना से पहुंची अल्का पांडे ने भजन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विहान सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने स्वांग प्रस्तुत कर लोगों को खूब गुदगुदाया। विहान और जै नंदा लोक कला समिति के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा और संचालन व्यवस्थापक गीता मेहरा ने किया। कार्यक्रम में मनोज सनवाल, उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, मीता उपाध्याय, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपसचिव अमन नज्जौन, भगवती बिष्ट, विमला बोरा, लक्की वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed