फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   khichdi serve in mid day meal

मध्याह्न भोजन में बच्चों को परोसी जा रही खिचड़ी

Mon, 08 Aug 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 08 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
khichdi serve in mid day meal
खिचड़ी खाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र की तहसील से लगी मौलेखाल तहसील ऑफिस के निकट स्थित शहीद स्मारक राजकीय इंटर कालेज खुमाड़ में अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। इस विद्यालय में सप्ताह में कई दिन बच्चों को मध्याह्न भोजन में खिचड़ी परोसी जा रही है। जबकि नियम के अनुसार बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। 


अभिभावकों ने शिकायत की थी कि स्कूल में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन में खिचड़ी परोसी जा रही है। अमर उजाला की टीम स्कूल में पहुंची तो मध्याह्न भोजन में बच्चे चटाई में बैठकर खिचड़ी खा रहे थे। जब बच्चों से इस बारे में जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि सप्ताह में कई दिन उन्हें खिचड़ी खिलाई जाती है। जबकि नियमानुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन में खिचड़ी नहीं खिलाई जानी चाहिए। इधर क्षेत्र के उप शिक्षा अधिकारी रवि मेहता का कहना है कि मध्याहन भोजन में खिचड़ी बनाने का प्राविधान नहीं है। बच्चों को खिचड़ी खिलाने के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed