फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kerosene should be made available amid the crisis.

Almora News: गैस की समस्या के बीच कैरोसिन उपलब्ध कराया जाए

Sun, 17 May 2026 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 17 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kerosene should be made available amid the crisis.
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की रविवार को नगर के एक होटल में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलिंडरों की समस्या बनी हुई है। ऐसे में लोगों को कैरोसिन भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि नगर के बाजारों में लावारिस जानवरों से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लावारिस जानवरों को गो सदन भेजा जाए। नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की पुनरावृति रोकने के लिए ठोस कानून व्यवस्था लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने बल्टा-बिंतोला मोटर मार्ग को नैनी मोटर मार्ग से जोड़ने, सड़क मार्गों पर संकेत और गति नियंत्रण बोर्ड लगाने, लोअर मालरोड में जाम के झाम की समस्या से निजात दिलाने और सड़क किनारे आढ़े तिरछे वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहां समिति के अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बोरा, एसएस पथनी, आनंद सतवाल, हयात सिंह गैड़ा, राम सिंह बिष्ट, दिवान बिष्ट, दिवान सिराड़ी, चंद्रशेखर सिराड़ी, रूप सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed