फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   keep the goal high

जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का ऊंचा रखें छात्र छात्राएं: भदौरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
keep the goal high
वार्षिकोत्सव को संबोधित करते डीएम नितिन भदौरिया। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ऊंचा रखकर उसे मेहनत के साथ प्राप्त करना होगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्यालय में सामुदायिक शौचालय, एनएसएस शाखा, ई-लर्निग कक्षा खोलने में सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि विद्यालय में यह सुविधाएं शीघ्र संचालित कर दी जाएंगी। इलारा कैपिटल के सीईओ राज भट्ट द्वारा सीएसआर फंड से निर्मित 11 कक्ष कक्षाओं का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज भट्ट द्वारा अनेक विद्यालयों के लिए सीएसआर फंड से धनराशि दी जा रही है, जो सराहनीय कार्य है। सीडीओ मनुज गोयल ने भी भट्ट के प्रयासों की सराहना की। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केपीएस अधिकारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इलारा कैपिटल के सीईओ राज भट्ट ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी आरके पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, खंड शिक्षाधिकारी डीएल आर्या, डा. डीपी चौधरी, गिरीश भटट, खुशबू गिन्नी, उमेश भट्ट, विद्यालय प्रधानाचार्य खजान जोशी, जगदीश भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed