{"_id":"b58d010828d1f8a13670aa14473ed05a","slug":"kathapuriyachina-quality-of-the-received-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़ियाछीना को मिले ब्लाक का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़ियाछीना को मिले ब्लाक का दर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जनसंघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना की बैठक में पृथक ब्लाक के दर्जे की मांग की गई। मांग शीघ्र पूरी न होने पर 16 मार्च को काफलीगैर तहसील में सांकेतिक धरना, प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना स्थित विकास भवन सभागार में शनिवार को हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मेहता ने कहा कि छोटी प्रशासनिक इकाई के बिना क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। ब्लाक के लिए कई बार आंदोलन हो चुके हैं। शासन-प्रशासन को ज्ञापन भेजे गए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। चेतावनी दी गई कि यदि कठपुड़ियाछीना को शीघ्र पृथक ब्लाक का दर्जा नहीं दिया गया तो घोषित तिथि 16 मार्च से आंदोलन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में ओमप्रकाश टम्टा, नारायण सिंह, नंदन प्रसाद, कमलकांत मिश्रा, रघुवर सिंह, कमल मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, महेश मिश्रा, जगत सिंह नेगी, पनी राम, कुंदन सिंह मेहता, बसंत टम्टा, शंभू मिश्रा, गुमान सिंह, गोपाल दत्त, लक्ष्मी दत्त, राकेश नेगी, खीम सिंह, देवकी देवी, आनंद सिंह, चंदन सिंह, अर्जुन सिंह, देवी दत्त मिश्रा, सुंदर मेहता आदि थे।
विज्ञापन