फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karate Award winner in Ranikhet

गनियाद्योली के कराटेबाजों ने जीते 17 पदक

Sun, 05 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 05 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Karate Award winner in Ranikhet
रानीखेत में कराटे विजेता पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गनियाद्योली क्षेत्र रानीखेत के कराटेबाज छाए रहे। यहां के कराटेबाजों ने आठ स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक करन माहरा ने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत को प्राथमिकता देने की अपील की। आश्वासन दिया कि पदक विजेता कराटेबाजों को शीघ्र ही मुख्यमंत्री हरीश रावत के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


 खेल विभाग की दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में जिलेभर से 215 कराटेबाजों ने भाग लिया। आठ स्वर्ण, चार रजत, पांच कांस्य सहित कुल 17 पदक जीतकर गनियाद्योली पहले, सात स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक जीतकर रानीखेत दूसरे, छह स्वर्ण, एक कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंसियल स्कूल मजखाली की बालिकाएं तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि माहरा ने कराटे खेल को आत्मरक्षा का बेहतरीन माध्यम बताया, उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने इस खेल को बेसिक, माध्यमिक स्कूलों में लागू करने का बेहतरीन निर्णय लिया है। खिलाड़ियों की सराहना की। अपनी ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। एसएसबी सीमांत मुख्यालय के डिप्टी कमांडेंट विनोद तलवार ने भी खेलों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ललित बिष्ट ने अध्यक्षता, एसोसिएशन के महासचिव राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी ने संचालन किया। जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा ने सभी का आभार जताया। प्रज्ञा जोशी, नीलेश जोशी, भूपाल बिष्ट, हयात सिंह आदि कराटेबाजों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


-ये रहे पदक विजेता खिलाड़ी:-
-पायल बिष्ट, कृतिका बिष्ट, शील सरीन, नेहा शॉ, आद्या मिश्रा, तनु बिष्ट, अवंतिका मेहता, वंशिका अग्रवाल, गीता धानक, भव्या शर्मा, हर्षिता चौधरी, नंदिनी पटेल, बालक वर्ग में आदित्य शर्मा, मयंक जोशी, कमल कुमार, हर्षित बिष्ट, हार्दिक शर्मा, दिपांशु रौतेला, सौरभ बिष्ट, मनीष बिष्ट, मनीष कुमार, अजय कुमार थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed