फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot's Aadhaar service center stalled

Bageshwar News: कपकोट के आधार सेवा केंद्र का कामकाज ठप

Mon, 17 Nov 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 17 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kapkot's Aadhaar service center stalled
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के एकमात्र आधार सेवा केंद्र में कामकाज ठप है। आधार अपडेट करवाने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। दूरदराज के लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित एकमात्र आधार सेवा केंद्र में शनिवार से काम बाधित है। आधार सुधार, नई एंट्री, मोबाइल लिंकिंग और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाने आ रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कपकोट निवासी महेश सिंह ने बताया कि केंद्र के बंद होने की जानकारी नहीं थी। भतीजी का आधार अपडेट करवाने सेंटर पहुंचे तब पता चला कि आधार कार्ड अपडेट नहीं हो रहे हैं। सस्ता गल्ला विक्रेता मदन सिंह ने बताया कि 30 नवंबर तक सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करवानी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों के आधार में गलती होने की वजह से लिंक नहीं हो रहा। अब आधार सेवा केंद्र में काम बाधित होने से दिक्कत बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कपकोट ब्लॉक की करीब एक लाख की आबादी इसी एक केंद्र पर निर्भर है। दूरदराज के गांवों से घंटों सफर तय कर लोग यहां पहुंचते हैं लेकिन केंद्र बंद मिलने से उन्हें मायूसी झेलनी पड़ रही है। स्कूलों में एडमिशन, बैंकिंग कार्य, सरकारी योजनाओं का लाभ और दस्तावेज सत्यापन जैसे जरूरी कार्य आधार अपडेट न होने से अटक रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द केंद्र को पुनः संचालित कराना चाहिए। परेशानी से बचने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त आधार केंद्र खोलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed