{"_id":"68f3d6a7b2bf12e77c081fd4","slug":"kapkot-assembly-constituency-schools-get-98-assistant-teachers-almora-news-c-231-1-bgs1001-119403-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कपकोट विधानसभा के स्कूलों को मिले 98 सहायक अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कपकोट विधानसभा के स्कूलों को मिले 98 सहायक अध्यापक
Sat, 18 Oct 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र के स्कूलों में 98 नए सहायक अध्यापकों को नियुक्ति मिली है। दूरस्थ क्षेत्र होने से अब तक स्कूलों में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से स्कूलों में अध्यापकों की मांग कर रहे थे।
जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कई स्कूलों में सहायक अध्यापकों की कमी थी। अध्यापकों की कमी से स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा था। अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेज रहे हैं। जिससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आ रही है। अब प्रदेश में नए एलटी शिक्षकों को नियुक्ति मिलने के बाद कपकोट विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में गणित, सामान्य विज्ञान, कला, हिंदी और विज्ञान विषय में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हो गई है। अध्यापकों की नियुक्ति होने से स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।
परीक्षाओं से पहले पाठ्यक्रम भी पूरा होगा। नए शिक्षक इन दिनों अपनी तैनाती के लिए स्कूलों में पहुंच रहे हैं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की नियुक्ति से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।