{"_id":"5e172c468ebc3e87fd1f208d","slug":"kampur-lalkurti-s-daughter-vaishali-became-a-lieutenant-in-the-army-ranikhet-news-hld368861696","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंपुर लालकुर्ती की बेटी वैशाली बनी सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंपुर लालकुर्ती की बेटी वैशाली बनी सेना में लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
माता-पिता के साथ लेफ्टिनेंट वैशाली हर्बोला। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत छावनी के अंतर्गत कुंपुर लालकुर्ती की बेटी वैशाली हर्बोला सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। मुंबई में बृहस्पतिवार को उन्होंने पासिंग आउट परेड में भाग लिया। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की वैशाली सामान्य परिवार से हैं। चार साल की एमएनएस (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस) की ट्रेनिंग उन्होंने कोलावा मुंबई में हासिल की। बेटी को सेना में लेफ्टिनेंट बनता देख माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।
वैशाली हर्बोला के पिता हरीश चंद्र हर्बोला यहां सुभाष चौक पर दुकान चलाते हैं, जबकि माता मंजू देवी ग्रहणी हैं। वैशाली मूल रूप से चौखुटिया के महतगांव की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा रानीखेत के कनोसा कांवेंट से फिर केंद्रीय विद्यालय से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की।
इसके बाद उन्होंने एमएनएस के लिए आवेदन किया, पहले ही प्रयास में वह पास हो गईं। मुंबई के कोलावा में चार साल का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। एक दिन पहले मुंबई में वह पासिंग आउट परेड में शामिल हुई। उनकी पहली पोस्टिंग अंबाला के लिए हुई है। इस दौराना माता-पिता के अलावा उनके दोनों भाई अमित और सौरभ भी साथ थे।