{"_id":"67d32808efe753a5a40635e4","slug":"kamla-gets-honorured-almora-news-c-232-1-ksp1005-125435-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कमला को मिला उत्तराखंड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कमला को मिला उत्तराखंड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान
Fri, 14 Mar 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
2011 में घर से मौन पालन और मशरूम उत्पादन की थी शुरुआत
अल्मोड़ा। नगर की महिला उद्यमी कमला भंडारी को मौनपालन और मशरूम उत्पादन क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में हुए कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने प्रदान किया।
मनोज विहार कॉलोनी खत्याड़ी निवासी कमला भंडारी ने 2011 में अपने घर पर मौन पालन शुरू किया। आज उनके पास 250 मौन बॉक्स हैं। समय-समय पर वह महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं और उद्यान विभाग के माध्यम से भी महिलाओं को मौन पालन का प्रशिक्षण देकर उन्हें भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसके साथ वह करीब चार साल से मशरूम उत्पादन भी कर रही हैं। वहां पर मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार आदि थे।