फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kalu Sayyad Baba is a revered man of every community

हर समुदाय के लोगों की अगाध श्रद्धा है कालू सैय्यद बाबा पर 

Thu, 10 May 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 10 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kalu Sayyad Baba is a revered man of every community
बाबा की मजार पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी में खत्म हो रहे मेलों के स्वरूप को उर्स ने कुछ हद तक जिंदा रखने का काम किया है। बड़े मेलों की परंपरा यहां 2003 के बाद बंद हो चुकी हैं। उर्स अब तीन के बजाय चार दिनों तक मनाया जाता है। विभिन्न समुदाय के हजारों लोगों की कालू सैय्यद बाबा पर अगाध आस्था है, जिस कारण इस समारोह को गंगा-जमुनी तहजीब की संज्ञा दी गई है। चार दिवसीय इस समारोह में हजारों लोग बाबा की मजार पर शीश नवाते हैं और मन्नत पूरी होने पर मजार पर चादर चढ़ाते हैं।  

विज्ञापन


मालूम हो कि पर्यटन नगरी में 2003 से शरदोत्सव, ग्रीष्मोत्सव बंद हो गए हैं। हालांकि 2016 और 17 में स्थानीय नागरिकों के प्रयासों से उत्सव हुए, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की खास दिलचस्पी नहीं दिखने के कारण अब यह उत्सव फिर से बंद हो चुके हैं। उत्सवों के बंद होने से जहां सांस्कृतिक और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता, वहीं  मनोरंजन के साधनों का भी अभाव है। इसीलिए लोग हजरत कालू सैय्यद बाबा की मजार पर हर साल उर्स समारोह को ही मेले का रूप देते हैं। समारोह में दुकानें, झूला, चरखा सहित मनोरंजन के तमाम साधन उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बाबा के अकीदतमंदों की भी कमी नहीं है। हिंदू, सिख और ईसाई धर्म के लोग हजारों की संख्या में आकर मजार पर शीश नवाते हैं और चादरें चढ़ाते हैं।  गुलजार मंजिल निवासी मजार के खादिम उर्स प्रबंधक मो. मोहसिन ने बताया कि 44 साल पहले बाबा ने सपने में उनके पिता मरहूम मो. शमीम को दर्शन दिए थे। तब से यह समारोह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा ने कभी भी धर्म और जाति में भेद नहीं किया। जो कभी भी मुश्किल में फंसा, बाबा ने विभिन्न रूपों में प्रकट होकर उसका बेड़ा पार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed