{"_id":"59d7c2eb4f1c1b6a678b474a","slug":"kailash-from-abvp-won-the-college-elections-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कैलाश ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कैलाश ने लहराया परचम
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार एबीवीपी ने परचम लहराया। एबीवीपी के घोषित उम्मीदवार कैलाश सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौरव जोशी को 58 मतों से हरा दिया। सचिव पद पर कांटे के मुकाबले में मोहित सिंह अधिकारी, संयुक्त सचिव पद पर गौरव बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर निखिलेश बिष्ट और विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर दिनेश सिंह ने जीत दर्ज की।
छात्र उपाध्यक्ष पद पर सूरज बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर आरती असवाल और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर हेम चंद्र टम्टा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। परिणाम आते ही प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने विजेता प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। प्रत्याशियों ने देर शाम अपने अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला।
एबीवीपी ने इस बार अध्यक्ष पद पर कैलाश सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया था। कैलाश सिंह बिष्ट ने 514 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गौरव जोशी को कुल 456 मत प्राप्त हुए। कैलाश अधिकारी ने 58 मतों से जीत दर्ज कर की। सचिव पद पर मोहित अधिकारी और चंद्र प्रकाश पांडे के बीच कांटे की टक्कर हुई। मोहित को 492 मत मिले, जबकि चंद्र प्रकाश को 470 मत मिले। मोहित 22 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ. पुष्पेश पांडेय ने बताया कि संयुक्त सचिव पद पर गौरव बिष्ट को 503 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रोहित बिष्ट को 448 मत मिले। गौरव 55 मतों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। कोषाध्यक्ष पद पर निखिलेश बिष्ट ने बाजी मारी। उन्हें 594 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दीपक बिष्ट को 364 मतों से संतोष करना पड़ा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दिनेश सिंह को 541 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी धीरज रौतेला को कुल 389 मत ही मिले।
दिनेश सिंह ने 152 मतों से जीत दर्ज कर की। 1570 छात्र-छात्राओं में से कुल 984 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 40 मत रद्द हुए। प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने विजेता प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ देर शाम नगर में विजय जुलूस निकाला। निर्वाचन प्रक्रिया में डॉ. वाईसी सिंह, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. मुकेश जोशी, डॉ. आदेश कुमार, डॉ. महिराज माहरा आदि ने सहयोग किया। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।
विधायक माहरा, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दी बधाई
छात्र संघ चुनाव में सफल हुए प्रत्याशियों को विधायक करन माहरा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, प्रेम शर्मा सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है। कहा कि हारे हुए प्रत्याशियों को भी मनोबल नहीं गिराना चाहिए। युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इधर रोहित शर्मा, मोहित नेगी, ललित पपनै, धर्मेंद्र अधिकारी, राजेंद्र जसवाल ने भी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।
छात्र गुटों के बीच विवाद, टकराव टला
चुनाव परिणाम आने के बाद नगर में किसी बात को लेकर दो छात्र गुटों के बीच विवाद हो गया। सुभाष चौक पर गुट भिड़ने लगे, लेकिन पुलिस और स्थानीय नागरिकों के प्रयासों से बमुश्किल टकराव टल गया। इस दौरान वहां पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स जुट गई।