{"_id":"590b188b4f1c1ba87444279b","slug":"kafra-dwarahat-bus-service-stopped-from-almora-people-flare","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा से कफड़ा-द्वाराहाट बस सेवा बंद, लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा से कफड़ा-द्वाराहाट बस सेवा बंद, लोग भड़के
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Thu, 04 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालकों की कमी के कारण रोडवेज की कई बस सेवाएं बंद हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से अल्मोड़ा से कफड़ा-द्वाराहाट के लिए बस सेवा बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों में रोष है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द बस सेवा शुरू नहीं होने पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वर्तमान में अल्मोड़ा डिपो से विभिन्न मार्गों के लिए 28 की जगह 19 बस सेवाएं चल रही हैं। चालकों की कमी के कारण इनमें कफड़ा-द्वाराहाट, धारचूला-देहरादून, दिल्ली-धरमघर आदि बस सेवा बाधित चल रही हैं। सायं के समय चलने वाली गुड़गांव बस सेवा भी चालक की कमी के कारण प्रभावित हो रही हैं। इधर पिछले एक हफ्ते से अल्मोड़ा से कफड़ा-द्वाराहाट के लिए चलने वाली बस सेवा बंद है जिससे द्वाराहाट और कफड़ा क्षेत्र के लोगों में रोष है। बृहस्पतिवार को द्वाराहाट कफड़ा क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और 15 दिन के भीतर सेवा सुचारू नहीं होने पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में प्रधान मिरई माया राणा, चंदन नेगी, मोहन चंद्र तिवारी, विरेंद्र सिंह, सुरेश लाल, कुंवर सिंह, तरुण बिष्ट, त्रिभुवन साह, सूरज पाल, पाना देवी, दीपा देवी, राधिका देवी, किशन सिंह, मुन्नी बजेठा, कमल बजेठा, गीता देवी, राजेंद्र रावत, नंदन सिंह, रितु देवी, दया देवी, ललिता नेगी, मो. इरशाद, भुवन सिंह समेत काफी लोग शामिल थेे। इधर रोडवेज के एआरएम विजय त्रिपाठी ने बताया कि चालकों की कमी के कारण कुछ बस सेवाएं बाधित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि द्वाराहाट-कफड़ा बस सेवा चालक कुछ दिन की छुट्टी पर गया है। चालक के लौटने पर बस सेवा सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन