फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jwala devi ward will solve problems: Suresh

ज्वालादेवी वार्ड की समस्याओं का होगा समाधान: सुरेश

Sun, 16 Dec 2018 11:16 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sun, 16 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Jwala devi ward will solve problems: Suresh
बागेश्वर के ज्वालादेवी वार्ड में समस्या सुनते पालिकाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा है कि ज्वालादेवी वार्ड सहित नगर की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जाएगा। ज्वालादेवी वार्ड के नागरिकों के साथ संपन्न बैठक में विभिन्न समस्याओं के निदान पर मंथन किया गया।  
विज्ञापन


बैठक में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका प्रत्येक वार्ड में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे सभी सभासद घर- घर जाकर समस्याओं की सूची बना रहे हैं ताकि सिलसिलेवार उनका निदान किया जा सके। ज्वालादेवी वार्ड की सदस्य नीमा दफौटी द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बेहतर प्रयास है। इसी तरह अन्य वार्ड में भी किया जाएगा। सभासद नीमा दफौटी ने कहा कि समय-समय पर बैठक आयोजित कर लोगों से समस्याएं पूछी जाएंगी। ताकि जल्द से जल्द समाधान हो सके। बैठक में वार्ड के लोगों ने समस्याएं उठाते हुए उनके निदान की मांग की। बैठक में प्रमोद मेहता डब्बू, पूर्व सदस्य राजेंद्र उपाध्याय, हयात सिंह मेहता, खड़क राम आर्य, वंशीधर जोशी, हेम कांडपाल आदि थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed