{"_id":"60675f058ebc3e8d3663f75e","slug":"jungle-burning-in-four-places-one-after-the-other-almora-news-hld420312791","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक के बाद एक चार स्थानों पर जले जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक के बाद एक चार स्थानों पर जले जंगल
विज्ञापन
जंगलों की आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम जंगल की आग की एक के बाद एक चार घटनाएं सामने आईं। चार अलग-अलग स्थानों में जंगल धधक उठे। काफी देर तक जंगल जलते रहे। कुछ स्थानों पर आवासीय इलाके तक पहुंची आग पर दमकल कर्मियों ने समय रहते काबू पा लिया।
बृहस्पतिवार देर शाम अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटरमार्ग में तोली के पास के जंगल में आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने पूरे जंगल को आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर यूनिट ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
आग बुझाकर दमकल कर्मी स्टेशन पहुंचते, इससे पहले ही कर्नाटकखोला के जंगल धधक उठे। धीरे-धीरे आग आवासीय इलाके तक पहुंची। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे कार्मिकों ने घर तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। कर्नाटकखोला से आग बुझाकर वापस लौटने के दौरान एफएसओ के मोबाइल पर पपरशैली के जंगल में आग लगने की सूचना मिली। यहां भी आबादी की ओर बढ़ रही आग पर फायर टीम ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। उधर लमगड़ा मोटरमार्ग में पौधार के पास भी वनाग्नि का मामला सामने आया। वहां लकड़ी के ढेर आग की भेंट चढ़ गए। पौधार में भी आबादी की ओर बढ़ती आग को फायर बिग्रेड ने बुझाया। फायर टीम में लीडिंग फायरमैन कुंवर सिंह राणा, हरनाम सिंह राणा, चालक पंकज सिंह, मुकेश सिंह, फायरमैन गंगा राम, देवंद्र गिरि, प्रकाश पांडे आदि रहे।