{"_id":"6068a4628ebc3e591d013c76","slug":"jungle-burn-almora-news-hld420416367","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पांच स्थानों में धधके जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पांच स्थानों में धधके जंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र में जंगल में आग की चार और घटनाएं सामने आईं। कई इलाकों में आग घरों की ओर बढ़ने लगी, कार्मिकों की कमी के बीच भी फायर सर्विस ने आग पर तत्परता से काबू पाकर भवन जलने से बचाए। इधर शनिवार को विकासभवन के समीप भी जंगल धधक गए। दो दिनों में ही अल्मोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों की नौ घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार देर शाम सबसे पहले तुलड़ी के जंगल आग से घिर गए। जंगल में तेजी से आग फैलने लगी, जंगलों की आग रिहायशी इलाकों तक बढ़ती चली गई। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। उधर तल्लातोली में भी जंगल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यहां से दमकल कर्मी आग बुझाकर निकले तो कलटानी के जंगल में आग की सूचना मिली। इधर जलना के समीप जंगल भी आग की चपेट में आ गए। एक के बाद एक लगातार चार क्षेत्रों में जंगल धूधूकर जलते रहे। वनाग्नि की घटनाओं में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
इधर शनिवार को विकासभवन के निकट जंगलों में भी आग लगी रही। दो दिनों में अल्मोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत की जंगलों की आग के नौ मामले सामने आए हैं। एफएसएसओ उमेश चंद्र परगाई ने बताया कि कार्मिकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में जितने कार्मिक हैं, उन्हीं से काम चलाना पड़ रहा है। सभी स्थानों पर कार्मिकों को भेज आग पर काबू पाया जा रहा है। टीम में एलएफएम कुंवर सिंह राणा, एलएफएम हरीश राम टम्टा, एलएफएम हरनाम सिंह, चालक मुकेश सिंह, पंकज सिंह, फायर मैन खुशाल भारती, गंगाराम आदि थे।