फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Joined 37 cars in the Rally Adventure

एडवेंचर कार रैली में शामिल हुई 37 कारें

Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरा/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। एडवेंचर कार रैली में उत्तराखंड सहित विभिन्न  प्रदेशों की 37 कारें चौखुटिया तक पहुंचीं। कार रैली इस बार कुमाऊं से गढ़वाल  की ओर निकली।  रैली  देहरादून से शुरू होकर वाया रामनगर बुधवार को चौखुटिया पहुंचीं। एडवेंचर कार रैली में उत्तराखंड की चार कारों सहित  हिमाचल, हरियाणा, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु और पंजाब की कुल सैंतीस कारें  शामिल थीं।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से कारों के काफिले को गढ़वाल से लगी पंडुवाखाल की सीमा से आगे के लिए रवाना किया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कारें रात्रि विश्राम औली में करने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गई हैं। कार रैली देहरादून से रामनगर होते हुए वाया चौखुटिया,  औली को रवाना हुई। गत वर्षों तक रैली देहरादून से वाया गढ़वाल, कुमाऊं में आकर वापस देहरादून में समाप्त होती थी।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर तहसीलदार दीवानसिंह  बिष्ट सहित तहसील और पुलिस कर्मी व्यवस्थाओं को देख रहे थे। उधर शासन,  प्रशासन द्वारा इस बार रैली का प्रचार-प्रसार न किए जाने से लोगों को रैली के आयोजन की भनक तक नहीं लगी। फिर इस बार रैली में शामिल कारों में भी ऐसा आकर्षण नहीं था जिससे लोगों में उत्सुकता रहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed