अल्मोड़ा। उदय शंकर नाट्य अकादमी फल सीमा में मकर संक्रांति उत्सव के समापन पर कलाकारों ने जियारानी नाटक की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. भंडारी, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव मनोज पवार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, वरिष्ठ रंगकमी त्रिभुवन गिरी महाराज, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में निर्मल पंत ने अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध खड़ी होली गायन और भजन गीत की प्रस्तुति दी। अमित ने सुंदर भजन गायन और बांसुरी वंदना से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। वरिष्ठ रंगकर्मी संतोष कुमार ने लोक गाथा राजुला मालूशाही गायन की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण का केंद्र लोक गाथा जियारानी नाटक का मंचन रहा। नाटक ने दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम का संचालन नवजोत जोशी और नीता उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मनमोहन चौधरी ने समेत तमाम लोग मौजूद रहे।