फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   JCB roars on encroachment in Deghat

Almora News: देघाट में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, व्यापारियों ने किया हंगामा

Thu, 10 Aug 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
JCB roars on encroachment in Deghat
देघाट में दुकानों में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : देघाट में दुकानों में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। देघाट मुख्य बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 50 से अधिक दुकानों के अवैध छज्जे जेसीबी से ध्वस्त कर दिए गए। लोनिवि और प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रहा है बड़े व्यापारियों और पूंजीपतियों के अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे।


बुधवार को लोकनिर्माण विभाग की टीम तहसीलदार दिवान गिरी गोस्वामी, थानाध्यक्ष राहुल राठी और भारी पुलिस फोर्स के साथ दो जेसीबी लेकर देघाट बाजार पहुंची। व्यापारियों की जैसे ही जेसीबी पर नजर पड़ी तो वे आक्रोशित हो गए और अपनी दुकानों के बाहर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े व्यापारी और पूंजीपतियों ने जो अतिक्रमण किया है, उस पर शासन-प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है लेकिन छोटे व्यापारी और कमजोर तबके के लोगों के खिलाफ अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई हो रही है। प्रशासन ने किसी तरह व्यापारियों को समझाया, तब लोनिवि की टीम 50 दुकानों के बाहर निकले छज्जों को तोड़ सकी। लोनिवि के सहायक अभियंता जीबी भट्ट ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर लोनिवि के अपर सहायक अभियंता गुलाम मोहम्मद, चेतन रावल, अमीन दीपर मेहरा, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, मनोज पांडे, सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस और राजस्व कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed