फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   JCB and dumper released in illegal mining case, operator deposited 2.38 lakh fine

Almora News: अवैध खनन मामले में जेसीबी और डंपर छोड़े, संचालक ने जमा किया 2.38 लाख जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
JCB and dumper released in illegal mining case, operator deposited 2.38 lakh fine
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कुन्हील-मुनड़ा-देवीखाल मोटर मार्ग पर अवैध खनन के मामले में सीज की गई जेसीबी और पत्थरों से भरे डंपर को संचालक ने 2 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना जमा करने के बाद छुड़ा लिया है। तहसीलदार आबिद अली ने बताया कि खनन विभाग की पैमाइश के आधार पर अवैध खनन के लिए 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी पर तहसील प्रशासन ने दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला। जुर्माना जमा होने के बाद दोनों वाहनों को नियमानुसार छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डंपर में भरे पत्थरों को लोक निर्माण विभाग की निगरानी में सुपुर्द किया गया है। इधर मामले को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिस सड़क के लिए ग्रामीणों को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है और मामला आर्बिटेशन कोर्ट में विचाराधीन है, उसी क्षेत्र से प्राकृतिक संपदा का अवैध खनन किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि सड़क की सफाई के नाम पर पहाड़ी काटकर रास्ता तैयार किया गया, जिससे खनन आसान हुआ। प्रशासन ने कहा है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कोट
अवैध खनन प्रकरण में खनन विभाग ने डंपर पर 38 हजार रुपये तथा प्रशासन ने जेसीबी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। वाहन स्वामी की ओर से शनिवार को कुल 2.38 लाख रुपये की जुर्माना राशि जमा कर दी गई, जिसके बाद नियमानुसार दोनों वाहनों को छोड़ दिया गया। डंपर से बरामद पत्थर पीडब्ल्यूडी की निगरानी में सुपुर्द किया गया है, जिसकी आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन नीलामी भी करा सकता है।
आबिद अली, तहसीलदार सल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed