फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jata Ganga Aarti on the Jageshwar starts

जागेश्वर में जटागंगा नदी के तट पर गंगा आरती शुरू

Mon, 10 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 10 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jata Ganga Aarti on the Jageshwar starts
जागेश्वर में जटा गंगा की आरती उतारते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 हरिद्वार की तर्ज पर प्रसिद्ध ऐतिहासिक जागेश्वर धाम में  सोमवार की सायं से जटागंगा नदी के तट पर गंगा आरती शुरू हो गई है। आरती में मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारियों, पुजारियों और स्थानीय लोगों, भक्तों ने भाग लिया। अब प्रत्येक सोमवार को जटागंगा नदी के तट पर आरती होगी।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। शरद नवरात्र की नवमी पर सोमवार की सायं 5:30 बजे जटागंगा नदी के तट पर गंगा आरती की गई। जिसमें मंदिर समिति के प्रबंधक प्रकाश चंद्र भट्ट, पुजारी कमल भट्ट, गिरीश भट्ट, नवीन भट्ट, गिरीश चंद्र भट्ट, शंभू दत्त, लीलाधर भट्ट, तारु भट्ट, पूरन भट्ट, देवकीनंदन भट्ट, खीमानंद भट्ट, प्रधान हरिमोहन भट्ट, नारद भट्ट, रामदत्त भट्ट, योगेश भट्ट, सोनू भट्ट आदि ने भाग लिया। फिलहाल गंगा आरती प्रत्येक सोमवार को होगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने बताया कि जल्द ही जटागंगा नदी के तट पर प्रतिदिन आरती करने की योजना है। इसके लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जाएंगे और घाट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर इससे पहले दिन में मंदिर के पुजारियों ने रामनवमी पर जागेश्वर धाम में सामूहिक रूप से विश्व कल्याण के लिए रुद्राभिषेक और हवन किया। पं. कमल भट्ट ने बताया कि मां पुष्टि देवी की प्रेरणा से यह अनुष्ठान किया गया। उन्होंने बताया कि सभी पुजारियों ने तय किया है कि विश्व कल्याण के लिए प्रत्येक माह सभी पुजारी मिलकर यह धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। अनुष्ठान में जागेश्वर धाम के सभी पुजारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed