फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Janti Barakot match was won and came in the next cycle

बाराकोट और जैंती मैच जीत कर अगले चक्र में पहुंचे

Sat, 07 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के ग्राम पंचायत चौकुना के खेल मैदान में चल रही अमर शहीद स्व. नर सिंह धानक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे दिन खेले गए मैचों में मैजिक क्लब बाराकोट और फ्रैंड्स क्लब जैंती ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

शुक्रवार को पहला मैच सैनोली एकादश और मैजिक क्लब बाराकोट के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सैनोली ने 11.5 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में मैजिक क्लब बाराकोट ने 10.4 ओवर में 119 रन बनाकर मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। बाराकोट की ओर से कमलेश ने 49 और नवीन ने नौ गेदों में 19 रन बनाए। दूसरा मैच सूरी इलेवन और फ्रैंड्स क्लब जैंती के बीच खेला गया। फ्रैंड्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 137 रन बनाए। जवाब में सूरी की टीम 10.4 ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई। फ्रैंस क्लब ने 26 रनों से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। फ्रैंड्स क्लब की ओर से प्रकाश ने 41, गणेश ने 32 रन बनाए। सूरज ने दो विकेट और 29 रन बनाए। बाराकोट के मनोज और जैंती के सूरज को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed