फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jam in Almora Ranikhet Highway due to Forest Fire

Almora News: जंगल में आग से अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर लगा जाम

Tue, 23 Apr 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Jam in Almora Ranikhet Highway due to Forest Fire
अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर ​घिंघारीखाल के पास जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : Samvad
घिंघारीखाल के पास जंगल में लगी आग हाईवे तक पहुंची, धुएं से रोकना पड़ा वाहनों का संचालन
विज्ञापन


रानीखेत(अल्मोड़ा)। घिंघारीखाल के जंगल में लगी आग अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे तक पहुंच गई। ऐसे में आग और धुएं के चलते इस हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी और यहां लंबा जाम लगा रहा।
घिंघारीखाली के पास जंगल में रविवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बेकाबू आग अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे तक पहुंच गई। हाईवे किनारे उठती आग की लपटों और दूर-दूर तक फैल चुके घने धुएं के चलते इसमें वाहनों का संचालन रोकना पड़ा। धुएं से सड़क का दिखना बंद हो गया तो वाहन चालकों ने वाहनों के ब्रेक खींच लिए। ऐसे में यहां लंबा जाम लग गया और यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे किनारे आग बुझाकर आवाजाही शुरू कराई गई। इस घटना में तीन हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया।
विज्ञापन

कोट - घिंघारीखाल के पास अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजकर आग बुझाई गई। -वंश नारायण यादव, प्रभारी अग्निशमन विभाग, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट - घिंघारीखाल में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। अराजक तत्व जंगल में आग लगा रहे हैं। लोगों को जंगलों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता दिखानी होगी। वन विभाग तत्परता से जंगलों की सुरक्षा में जुटा है। -तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed