{"_id":"63e92d62fae5dac4b70ce3c1","slug":"jam-in-almora-almora-news-hld4906742194-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में लगा जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में लगा जाम, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के माल रोड में इस तरह लगा रहा लंबा जाम।संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रविवार को अवकाश के दिन भी अल्मोड़ा नगर जाम के झाम से जूझता रहा। नगर की मुख्य सड़क माल रोड पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा, जिससे यात्री, वाहन चालक व राहगीर बेहाल रहे। इस दौरान वाहन सड़क पर रेंगते रहे और यात्रियों को वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
रविवार को दोपहर बाद माल रोड में लंबा जाम लगा रहा। शिखर तिराहे से प्रधान डाकघर तक एक किमी दायरे में लगे जाम से लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यात्री वाहनों में बैठकर जाम खुलने का घंटों इंतजार करते रहे। वाहनों के दबाव के चलते पैदल चलने के लिए भी लोगों को जगह नहीं मिली, जिससे वे परेशान रहे। एक घंटे बाद किसी तरह पुलिस ने जाम खोला। तब जाकर यात्री, वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए और उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं आए दिन लग रहे जाम से लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश है। लोगों ने कहा हर रोज उन्हें इस दिक्कत से जूझना पड़ रहा है। बावजूद इसके इस समस्या के समाधान के गंभीरता से प्रयास नहीं हो रहे।
पार्किंग बनी समस्या
अल्मोड़ा। नगर में पार्किंग की समस्या के चलते लोगों को आए दिन जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। नगर में पार्किंग का अभाव है। ऐसे में सड़क किनारे वाहन खड़े करना लोगों की मजबूरी बन गया है जो जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
कोट- पटवारी भर्ती परीक्षा के चलते नगर में वाहनों का दबाव रहा, जिस कारण जाम की स्थिति पैदा हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विमल कुमार, सीओ, अल्मोड़ा।