फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jal Sansthan distributed water from tankers in rural areas

जल संस्थान ने ग्रामीण इलाकों में बांटा टैंकरों से बांटा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan distributed water from tankers in rural areas
नैनोली में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पानी का संकट बना हुआ है। पेयजल संकट से जूझ रही जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में काफी कम पानी की आपूर्ति होने से लोगों को दूरदराज स्थित जल स्रोतों में पानी लेने जाना पड़ रहा है। इसमें उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है। मवेशियों के लिए पानी जुटाने में भी उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जल संस्थान ने बुधवार को नैनोली, डाबरी (लमगड़ा), बलम, बड्यूरा, सल्ला बैंड, ज्योली, अयारपानी, लमगड़ा बाजार, मेरगांव, चितई गांव, चितई मंदिर, डीनापानी, कनेली, घनेली में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की। पानी भरने के लिए टैंकरों में लोगों की लाइन लग रही है। हालांकि टैंकर पहुंचने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम करने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। एक से दो किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से लोग पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। सड़क से दूर स्थित गांवों के लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed