फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jakh Sauda-Bhetuli rural motorway closed due to debris

Almora News: मलबा आने से जाख सौड़ा-भेटुली ग्रामीण मोटर मार्ग बंद

Thu, 23 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jakh Sauda-Bhetuli rural motorway closed due to debris
अल्मोड़ा। लगातार बारिश के कारण जाख सौड़ा-भेटुली ग्रामीण मोटर मार्ग पर भारी मलबा और पत्थर आने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों से अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में हो रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर सड़क से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि रुक-रुक कर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण मार्ग खोलने में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार जाख सौड़ा-भेटुली मार्ग को छोड़कर जिले की अन्य सभी सड़कें यातायात के लिए सुचारु रूप से खुली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed