फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jaimitra Bisht Photographer of Almora

नगर के छायाकार जयमित्र के फोटो प्रधानमंत्री को मिलने पर खुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jaimitra Bisht Photographer of Almora
नगर के छायाकार जयमित्र बिष्ट की फोटो के साथ प्रधानमंत्री। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के छायाकार जय मित्र सिंह बिष्ट की फोटोग्राफ लगातार दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। इस युवा छायाकार ने अपनी जिंदगी का अहम समय और हिस्सा जिस तरह से हिमालयी क्षेत्र की लोककला, संस्कृति, मंदिर, पशु, पक्षी, हिम शिखरों, ग्लेशियरों को कैद करने में व्यतीत किया आज भी उनका यह सफर जारी है।
विज्ञापन

जयमित्र बिष्ट के दोनों फोटो में से पहला फोटो ब्रह्मकमल जो पिछले नवंबर में उनकी केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान उन्हें भेंट किया गया। दूसरा जो हल्द्वानी में प्रधानमंत्री के हाथों में था। इस फोटो को सावन में रिमझिम फुहारों को वर्ष 2015 में खींचा गया था। जागेश्वर मंदिर समूह फोटोग्राफी कॅरिअर में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जिसके कई फोटोग्राफ पिछले कई सालों से जय मित्र लेते रहे हैं।
विज्ञापन

बतौर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी के सचिव के नाते विभिन्न फोटो गैलरी, फोटो वॉक, स्लाइड शो, विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन कर युवा छायाकारों को तकनीकी रूप से सहयोग करते है। बिष्ट की जेफर फोटो गैलरी में अद्भुत दृश्यों को संजोया गया है। प्रधानमंत्री को फोटो भेंट होने पर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी के सभी सदस्यों, छायाकारों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed