फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jai Hanumant Sant Hitakri Sun Leje Lord Araj

जय हनुमंत संत हितकारी सुन लीजे प्रभु अरज हमारी जन के..

Fri, 19 Apr 2019 11:45 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 19 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jai Hanumant Sant Hitakri Sun Leje Lord Araj
पल्टन बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करते भक्त। - फोटो : amar ujala
 भगवान हनुमान की जयंती जिले में धूमधाम से मनायी गई। संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर नंदादेवी में सुबह पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन

मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पंडित हरीश जोशी ने पूजा कराई। यजमान अनिल सनवाल तथा सुमन सनवाल थे। इस मौके पर संगीता जोशी, धीरेंद्र गंगोला, संजय अग्रवाल, निर्मला त्रिवेदी, चंद्रा जोशी, ज्योति उप्रेती आदि मौजूद थे।


पल्टन बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह हवन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ हुआ। भजन कीर्तन भी हुए। पंडित देवी दत्त पांडे ने पूजा कराई। यजमान विनोद वैष्णव और हेमा वैष्णव थे।  महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। हवन यज्ञ में जगदीश पांडे, गोपाल वैष्णव, अचल वैष्णव, समित वैष्णव, वैभव पांडे आदि ने भाग लिया। हमनुमान जयंती पर नगर समेत जिले के अन्य हनुमान मंदिरों में जय हनुमान ज्ञान गुण सागर जय कपीस तिहुं लोक उजागर .. हनुमान चालीसा तथा जय हनुमंत संत हितकारी सुन लीजे प्रभु अरज हमारी.. बजरंग बाण का पाठ किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed