{"_id":"ca281ce29d1c19fa041a59e9b2dcb29e","slug":"jageshwar-dham-yoga-festival-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर धाम में योग महोत्सव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर धाम में योग महोत्सव की तैयारियां शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागेश्वर धाम में 21 जून से प्रस्तावित तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के लिए गुरुड़ाबांज तहसील परिसर के निकट हेलीपैड का निर्माण भी किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने गुरुड़ाबांज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न विभागीय अधिकारियों को तैयारियां समय से पूरी कर लेने के निर्देश दिए।
कुंजवाल ने हेलीपैड में पक्का निर्माण करने और महोत्सव स्थल के समीप से जा रही बिजली की लाइनों को हटाकर दूसरी ओर डालने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी, लोनिवि, विद्युत विभाग के अधिकारियों को महोत्सव की तैयारियां समय से पूरी करने लेने को कहा। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम में तीन दिवसीय महोत्सव और वृहद योग शिविर का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का लाभ क्षेत्रीय जनता को मिलने के साथ ही जागेश्वर धाम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।
उन्होंने बताया कि सरकार ने ऋषिकेश और जागेश्वर धाम में बड़े महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके बाद प्रतिवर्ष महोत्सव आयोजित होगा। जिससे क्षेत्र की पहचान देश विदेश में बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीएम विनोद कुमार सुमन, भनोली के एसडीएम अनिल चन्याल, पूरन बिष्ट, नंदन बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा के अलावा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।