{"_id":"6873ff733c327185ef0bce16","slug":"jageshwar-dham-ready-for-saavan-almora-news-c-232-1-ha11012-130855-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर में श्रावणी मेले की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर में श्रावणी मेले की तैयारियां तेज
Mon, 14 Jul 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर में 16 जुलाई से लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। एसडीएम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरुड़ाबाज हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।
रविवार को एसडीएम के निरीक्षण के दौरान मेले में लगने वाले फड़ो को लाॅटरी सिस्टम से 15 फड़ों को प्रसाद बिक्री के लिए सहमति दी गई। एसडीएम ने कहा कि मेले का शुभारंभ के अवसर पर सीएम के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस मेले को भव्य बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने हरेला पर्व पर पौधरोपण के लिए चिन्हित जगह और अन्य स्थानों पर लगने वाले फड़ों के साथ-साथ गुरड़ाबाज हेलीपैड का भी निरीक्ष किया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति की कार्यवाहक प्रबंधक बरखा जलाल, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।