फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jageshwar Dham Land Issue

Almora News: चंद राजा आनंद सिंह ने जागेश्वर ट्रस्ट को दी थी 10 हजार नाली जमीन दान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jageshwar Dham Land Issue
जागेश्वर की भूमि मामले में नया मोड़, सामने आया ट्रस्ट अध्यक्ष का परिवार, राजा की वसीयत के कई दस्तावेज मिले
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जागेश्वर ट्रस्ट को चंद राजा आनंद सिंह ने 10 हजार नाली जमीन दान में दी थी। जागेश्वर ट्रस्ट की भूमि के मामले में नया मोड़ सामने आया है। तत्कालीन राजा आनंद सिंह के ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे स्व. मुरलीधर पंत का परिवार भी इस मामले में सामने आया है, इसके पास ट्रस्ट और राजा की वसीयत संबंधी कई दस्तावेज मौजूद हैं।
बीते दिनों जागेश्वर के पुजारियों ने जमीनों और ट्रस्ट से संबंधित मामला कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के समक्ष उठाया था। इसके बाद तत्कालीन ट्रस्ट अध्यक्ष स्व. मुरलीधर पंत का परिवार भी इस मामले में सामने आ गया है। स्व. मुरलीधर पंत के पौत्र डॉ. ललित पंत, पौत्रवधु अधिवक्ता नीतू के पास वर्ष 1940 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में राजा आनंद सिंह की वसीयत की पुष्टि होने संबंधित करीब 80 पेज के आदेश की एक प्रमाणित कॉपी समेत तमाम अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। इनके मुताबिक जागेश्वर में पूजा-अर्चना, भंडारे और अन्य अनुष्ठानों सहित जनहित के कार्य संपन्न कराने के लिए राजा आनंद सिंह ने 1936 में एक ट्रस्ट बनाया था। मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए राजा ने ट्रस्ट के नाम करीब 10 हजार नाली जमीन दान दी थी। बाकायदा राजा ने इसकी वसीयत भी लिखी है। स्व. पंत के परिजनों ने कहा कि मामले में वह आगे की रणनीति तय करने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन

भूमि पर कोई नहीं जता सकता अधिकार
अल्मोड़ा। ट्रस्ट के दस्तावेजों के अनुसार राजा ने वसीयत में स्पष्ट किया है कि उस समस्त भूमि के स्वामी जागेश्वर होंगे। जागेश्वर को कोई पंडा, या उनका कोई कार्यकर्ता उस भूमि पर कभी भी हक नहीं जता सकता है। यहां तक की राजा ने भूमि से अर्जित आय से जागेश्वर में एक संस्कृत स्कूल और एक अस्पताल खोलने का भी प्रावधान रखा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कहां गया तीन महिलाओं का परिवार
अल्मोड़ा। राजा आनंद सिंह महाराज ने अपने ट्रस्ट में सरस्वती देवी, सुंदरी देवी, लाली देवी को भी रखा था। वसीयत में लिखा है कि नैनी पट्टी तल्ली सेवी पिथौरागढ़ निवासी सरस्वती देवी नर्स थी। सुंदरी देवी सरस्वती की पुत्री थी। इसके अलावा लाली देवी भी उस ट्रस्ट में थी। राजा ने ट्रस्ट में इन महिलाओं और उनके परिवारों के आजीवन खर्च की भी व्यवस्था का प्रावधान किया गया था। लेकिन अब इन तीनों महिलाओं के परिवारों का कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed