फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jageshwar Assembly will form four roads in the area of 7.43 crore

जागेश्वर विस क्षेत्र में 7.43 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें

Thu, 13 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 13 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jageshwar Assembly will form four roads in the area of 7.43 crore
सड़कों का भूमि पूजन करते विधान सभा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 7.43 करोड़ की लागत से बनने वाली 15 किमी लंबी चार सड़कों का भूमि पूजन किया। इस मौके पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि विकास के लिए गांवों में सड़क सुविधा का होना आवश्यक है। प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


श्री कुंजवाल ने लमगड़ा ब्लॉक में पांच किमी लंबी डुबरौली-ध्यूली धौनी (1.99 करोड़), धौलादेवी ब्लॉक में पांच किमी गुरुड़ाबांज-काने (2.87 करोड़), तीन किमी मनीआगर-तोली-मैचून (1.64 करोड़), दो किमी मैचून-तोली सड़क (92.88 लाख) के विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को यातायात सुविधा मिलेगी। प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव सड़क से वंचित नहीं रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, धौलादेवी के ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह सिंगवाल, दीवान सतवाल, नवल रावत, रमेश मेलकानी, राम सिंह कांडपाल, नंदन सिंह, देवेंद्र धौनी, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, सुरेश उप्रेती, पूरन बिष्ट, चेतन बिष्ट, लोनिवि निर्माण खंड के ईई सीएस नेगी, एई एसडी पांडे, मनिका ज्ञानेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed